छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया टीचर, युवाओं ने वीडियो बनाया तो बोला- पैसे ले लो, सरगुजा के जंगल में खड़ी था कार

RAIPUR KI BAAT
0

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। दोनों कार में थे। छात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वह कॉलेज में पढ़ती है। वहीं, टीचर आत्मानंद स्कूल में संविदा के तौर पर काम करता था। छात्रा के साथ स्कूल टीचर को आपत्तिजनक हालत में कुछ युवाओं ने पकड़ा है। जिसके बाद टीचर ने युवाओं को पैसे देने के लिए कहा था।

मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षक की शिकायत सरगुजा DEO से की गई थी। मामले को गंभीर मानते हुए डीईओ ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है। उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

जंगल के किनारे खड़ी थी कार

जानकारी के मुताबिक, टीचर बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में सविंदा टीचर है। रात 1 बजे के बीच टीचर की कार जंगल के किनारे खड़ी थी। इस दौरान कुछ युवकों ने कार को खड़े देखा जिसके बाद वह गाड़ी के पास पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में देखा तो टीचर और छात्रा आपत्तिजनक हालत में थे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।


जिसके बाद टीचर ने युवाओं को पैसे देकर मामले को दबाने की बात कही। लेकिन युवाओं की बात नहीं सुनी और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। टीचर की गाड़ी में गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा था। हालांकि इस दौरान छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती रही और उसने अपना चेहरा ढक लिया।

तत्काल प्रभाव से हटाया गया शिक्षक

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत डीईओ से की। डीईओ ने गंभीरता से मामले को लेते हुए टीचर को स्कूल से हटा दिया है, उन्हें बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच किया है। इसके साथ ही सरगुजा डीईओ ने जांच के लिए टीम बनाई है। इसमें बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल के साथ सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को जांच अधिकारी बनाया है। डीईओ ने कहा कि, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top